मसूरी हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास एक बड़ा बांज का पेड़ गिरने से मार्ग और विधुत सेवाये बाधित।

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 15:14
49 Views
मसूरी हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास एक बड़ा बांज का पेड़ गिरने से मार्ग और विधुत सेवाये बाधित।

रिपोर्टर सुनील सोनकर  

मसूरी हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास एक बड़ा बांज का पेड़ टूट कर गिर गया जिससे मार्ग बाधित हो गया। वही पेड़ की चपेट में विद्युत की कई लाइन आकर क्षतिगत हो गई जिससे हैप्पी वाली, इंदरा कालोनी, कैम्पटी रोड सहित कई क्षेत्रों की विद्युत सेवाएं बाधित हो गई। पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी फायर सर्विस, मसूरी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

फायर सर्विस के जवानों के द्वारा मशीन के माध्यम से पेड़ को काटा गया और जेसीबी के माध्यम से पेड़ के टुकड़ों को सड़क किनारे करके यातायात को सुचारु किया गया । मसूरी फायर सर्विस स्टेशन इंचार्ज धीरज तडियाल ने बताया कि देर रात को हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास बांज का एक बड़ा पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गइर्। पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया था।

इसे भी पढ़ें:-  तीसरे टी20 में यशस्वी जायसवाल की भारतीय टीम में होगी वापसी, अभिषेक शर्मा की बढ़ सकती है मुश्किलें।

उन्होंने बताया कि फायर सर्विस की टीम के माध्यम के द्वारा पेड़ को कई टुकड़ों में किया गया वह जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से मसूरी कैंपटी रोड इंदरा कालोनी , हैप्पी वैली और आसपास के क्षेत्र की विद्युत सेवाएं बाधित हो गई है उन्होंने कहा कि विद्युत सेवाओं को सुचारु करने में अभी काफी समय लगेगा फिलहाल यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement