मेडिकल कॉलेज का नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद ने किया निरीक्षण।

Jun 19, 2024 - 11:24
73 Views
मेडिकल कॉलेज का नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद ने किया निरीक्षण।

मेडिकल कॉलेज में मिली खामियों को देखकर उसमे सुधार हेतु कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार को किया निर्देशित, अस्पताल में एडमिट मरीज एवं उनके परिवार जनों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। 

सहारनपुर। सरसावा के पिलखनी स्थित मौलाना शेख उल हिन्द मेडिकल कॉलेज का सांसद इमरान मसूद ने किया निरीक्षण मेडिकल कॉलेज में मिली खामियों को देखकर उसमे सुधार लाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार से वार्ता कर उसमें जल्द से जल्द सुधार लाने की बात कहते हुए मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार ने बुके देकर सांसद इमरान मसूद का स्वागत किया निरिक्षण के दौरान सपा विधायक शाहनवाज खान काग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा डॉक्टर मजीद मोहमद आलम सुदेश प्रधान टीपू सुल्तान क़ाज़ी फरहान मिया बबलू ज़ैदी मोहम्मद अज़ीम मोहम्मद सुफियान और गुलबहार अब्बासी
मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow