सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया द्वारा अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 11:19
262 Views
सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया द्वारा अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री।

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। विकासखंड खुटार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलूगाढ़ा में कल सोमवार को हुए दुखद अग्निकांड की सूचना जब सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया को प्राप्त हुई।

तो उन्होंने गांव में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। और संबंधित अधिकारियों से बात करके त्वरित सहायता के निर्देश भी दिए। इसी कड़ी में आज सांसद ने मुनीश तिवारी को भेजकर अग्निकांड पीड़ितों रमन सक्सेना, रेखा,

उत्तम, रामविलास, रामपाल, कमल, रामाधार, ध्रुव आदि पीड़ित परिवारों के बीच दैनिक उपभोग की सामग्री के साथ-साथ भोजन का भी सामान उपलब्ध करवाया तथा सरकार द्वारा यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement