हरदोई न्यूज़: रक्षाबंधन पर एसपी ने दिया तोहफा - खोए हुए 78 मोबाइल फोन मालिकों को सौपे, फोन पाकर खिले लोगो के चेहरे। 

By INA News Desk
Aug 19, 2024 - 13:56  · Updated: Aug 19, 2024 - 16:36
224 Views
हरदोई न्यूज़: रक्षाबंधन पर एसपी ने दिया तोहफा - खोए हुए 78 मोबाइल फोन मालिकों को सौपे, फोन पाकर खिले लोगो के चेहरे। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में की मदद से गायब हुए मोबाइल फोनों की तलाश के विशेष अभियान के विगत 03 माह में 78 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए है। इस रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसपी ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल मिलते ही लोगो के चहरे पर आई मुस्कान, साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरदोई पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस कार्यालय मे सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए 78 मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।  इन सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। और बताया कि अलग-अलग तारीखों में विभिन्न लोगों के मोबाइल फोन खो गए थे। इनकी सूचना मिलने पर सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल बरामद करने की कोशिश की जा रही थी। आज 78 मोबाइल फोन बरामद कर  उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जिसमे से कई मोबाइल फोन 2, ढाई साल पुराने है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow