हरदोई न्यूज़: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ। 

By INA News Desk
Aug 19, 2024 - 13:10  · Updated: Aug 19, 2024 - 16:34
120 Views
हरदोई न्यूज़: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ। 

हरदोई। रक्षाबंधन पावन पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। 

इस महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की विभिन्न प्रकार की समस्याओं/शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध शत प्रतिशत न्यायोचित निस्तारण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। 

इस मौके पर एसपी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से उन पीड़ित महिलाओं को अपनी बात कहने का अधिकार मिलेगा जो पुरुषों के सामने अपनी व्यथा को सही से नहीं रख पाती थीं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में महिला कांस्टेबिल ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएंगी। साथ ही पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की सुविधा हेतु निम्न नम्बर (प्रभारी हेल्प डेस्क 8303449978 , हेल्प डेस्क कार्यालय 05852359471) जारी किए गए हैं जो सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक सक्रिय रहेगा। 8303449978 इस नंबर पर आप शिकायत कर सकते है। और आपकी शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई इसकी भी जानकारी इस नंबर से ले सकते है।  

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: कोलकाता रेप- हत्याकांड: दूसरे दिन भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी।





What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow