Hathras News: तनिष्क अग्रवाल की पहल पर हाथरस सिटी स्टेशन पर सर्कुलर टिकट की व्यवस्था शुरू। 

सर्कुलर टिकट पर अधिकतम 8 बार (यानी 8 स्टेशन पर रुक रुक कर) अपनी यात्रा 56 दिनों की...

Sep 26, 2024 - 15:03
53 Views
Hathras News: तनिष्क अग्रवाल की पहल पर हाथरस सिटी स्टेशन पर सर्कुलर टिकट की व्यवस्था शुरू। 
तनिष्क अग्रवाल
हाथरस। आखिरकार इज्जतनगर मंडल ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्कुलर टिकट जारी करने के आदेश दे दिए हैं। अभी तक सिटी स्टेशन पर सर्कुलर यात्रा टिकट जारी करने की व्यवस्था नहीं थी। नेहरू कॉलोनी निवासी जागरूक उपभोक्ता तनिष्क अग्रवाल के प्रयासों से ऐसा संभव हो पाया है। तनिष्क अग्रवाल ने बताया है कि सर्कुलर टिकट घूमने व टूरिज्म के संबंध में ज्यादा काम आता है।
सर्कुलर टिकट पर अधिकतम 8 बार (यानी 8 स्टेशन पर रुक रुक कर) अपनी यात्रा 56 दिनों की अवधि में पूर्ण की जा सकती हैं। रेलवे इस टिकट में आरक्षित टिकट से कम भाड़ा चार्ज करती है, जिससे टूरिज्म यात्रियों को रेल भाड़े में काफी सुविधा मिल जाती है।
नजदीकी रेलवे स्टेशनो में मथुरा छावनी तथा बदायूं पर यह सुविधा उपलब्ध है। जागरूक उपभोक्ता तनिष्क अग्रवाल ने इज्जत नगर मंडल के समक्ष उक्त सम्बन्ध में आर0टी0आई0 आवेदन 14.09.2024 को दायर किया। जिसका संज्ञान लेते हुए इज्जत नगर के प्रबंधक ने दिनांक 20.09.2024 को सर्कुलर जर्नी टिकट की सुविधा हाथरस सिटी स्टेशन को उपलब्ध करा दी है। जिससे यात्रियों में काफी खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow