सीतापुर न्यूज़: मिश्रिख लोक सभा सांसद का चौथी बार चुनाव जितने के प्रथम आगमन के उपलक्ष्य किया गया फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत। 

Jul 10, 2024 - 18:37
156 Views
सीतापुर न्यूज़: मिश्रिख लोक सभा सांसद का चौथी बार चुनाव जितने के प्रथम आगमन के उपलक्ष्य किया गया फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत। 

सीतापुर। मिश्रिख लोक सभा से चौथी बार सांसद व भाजपा से दूसरी बार सांसद चुनने के प्रथम आगमन के उपलक्ष्य मैं सांसद अशोक रावत जी का कार्यकर्ताओं द्वारा सदना,जरिगन्वा,कल्ली चौराहा आदि जगह जगह फूल माला पहना कर किया गया भव्य स्वागत।

मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नैमिषारणय प्रथम आगमन पर नीमसार देहात प्रधान विनीत मिश्रा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं सांसद अशोक रावत जो को स्म्रति चित्र भेंट किया। सांसद जी ने संबोधित करते हुए कहा कि पुनः चौथी बार लोकसभा भेजने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ जिसमें उपस्थित मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे, मुनेंद्र अवस्थी, राम गोपाल अवस्थी ,मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा ,सदस्य जिला पंचायत और क्षेत्र के विशेष गणमान्य लोग उपस्थित रहे । 

इसके बाद सांसद अशोक रावत ने माँ ललिता देवी मंदिर में पूजा अर्चना किया , श्री ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ,लाल बिहारी शास्त्री ने माता का विधिवत दर्शन पूजन कराया इसके पश्चात वह हनुमान गढ़ी दर्शन करने पहुंचे जहां महंत श्री बजरंग दास , श्री श्री 1008 पवन दास जी ने दर्शन पूजन कराया। 

इसे भी पढ़ें:-  तीसरे टी20 में होगा संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की वापसी, जानिए कौन होगा बाहर।

इसके बाद काली पीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री के यहां लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें उन्होंने समस्त मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व अभिनंदन किया कार्यक्रम के पश्चात संसद जी अपने निज निवास स्थान लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। 

इस अवसर पर मिश्रिख विधायक राम कृष्ण भार्गव ,गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुनींद्र अवस्थी,मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख राम किंकर पांडेय, अध्यक्ष सतीश मिश्रा आदि जनप्रतिनिधि ,व क्षेत्र के विशेष जनमानस लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- सुरेन्द्र कुमार INA NEWS नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow