सीतापुर न्यूज़: मिश्रिख लोकसभा सांसद ने मुख्यमंत्री व सड़क परिवरहन राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौपा।

By INA News Desk
Jul 10, 2024 - 13:13
319 Views
सीतापुर न्यूज़:  मिश्रिख लोकसभा सांसद ने मुख्यमंत्री व सड़क परिवरहन राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौपा।
सीएम को ज्ञापन सौंपते सांसद अशोक रावत। 
  • सिधौली-मिश्रिख फोर लेंन को मुख्यमंत्री, सड़क राजमार्ग मंत्री को पत्र। 
  • मुख्यमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री को पत्र सौंपा

सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत ने मुख्यमंत्री व सड़क परिवरहन राजमार्ग मंत्री को मुलाकात कर पत्र सौपा। पत्र में मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पवित्र पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य मिश्रिख तीर्थ का विकास आपके निर्देशन में सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है।

जो सरकार की मंशा अनुरूप विश्व पटल पर जल्द ही चमकेगा। नैमिषारण्य में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। लखनऊ से सिधौली तक का मार्ग फोर लेन है,सिधौली से मिश्रिख नैमिषारण्य,का मार्ग फोर लेन न होने के कारण आने जाने वाले श्रद्धालुओं,व्यापारियों,किसानों एवं आमजनमानस को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:-  यदुवंशी वनाफर राजपूतों का ऐतिहासिक शोध - बयाना /करौली जादों राजवंश के निकटतम भाई-बन्ध हैं यदुवंशी बनाफर राजपूत।

सांसद ने  सिधौली से मिश्रिख तक एवं कल्ली से नैमिषारण्य ठाकुर नगर तिराहे तक का मार्ग फोर लेन बनाए जाने की मांग की साथ ही मार्ग बनाये जाने के क्रम में होने वाले तोड़फोड़ का उचित मुवाबजा देने की भी अपील की। बताते चले कि प्रदेश सरकार नैमिषारण्य के विकास करने के लिए पर प्रमुखता से जोर देकर काशी कैरिडोर जैसा बनाकर सीतापुर को सौगात देना चाह रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow