Ballia News: अपराधी प्रवृत्ति के लोग चला रहे हैं पागलखाना।

आजाद अंसारी का आरोप है कि फर्जी मेंटल हॉस्पिटल सईद अंसारी द्वारा संचालित....

Sep 21, 2024 - 11:22
161 Views
Ballia News: अपराधी प्रवृत्ति के लोग चला रहे हैं पागलखाना।
मोहम्मद आजाद अंसारी 

Report- Asif Hussain zaidi

खबर बलिया के रेवती के अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 से है जहां फर्जी मेंटल हॉस्पिटल चलने कि सूचना मोहम्मद आजाद अंसारी निवासी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 ने दी है। आजाद का कहना है कि बहुत पहले मेरे दादा हॉस्पिटल चलाते थे लेकिन उनके इंतकाल के बाद हॉस्पिटल बंद हो गया। दोबारा फर्जी मेंटल हॉस्पिटल सईद अंसारी द्वारा संचालित है। जो पूरी तरह फर्जी है। 

आजाद अंसारी का आरोप है कि मो॰ सईद अंसारी के पास ना हास्पिटल चलाने कि कोई प्रमाणित डिग्री है। जिसकी शिकायत मैंने सीएमओ से लेकर उच्च अधिकारी तक से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा मोहम्मद सईद अंसारी और उनके कुछ लोगों द्वारा 2016 में फर्जी मुकदमा करके हमें फसाने का प्रयास किया। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। 

जिसमे 4.4.2024 को माननीय न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला करते हुए हमें दोष मुक्त कर दिया। जिसकी जांच भी हुई और मुझे मेडिकल का अध्यनरत छात्र पाया गया। आजाद अंसारी का आरोप डॉ० मोहम्मद सईद अंसारी द्वारा मेंटल हॉस्पिटल अभी भी संचालित है। आजाद का आरोप है  है कि सईद अंसारी अपराधी प्रवृत्ति का का आदमी है और बार-बार हम लोगों धमकाता रहता है, जिसकी शिकायत सीएमओ से लेकर जिला अधिकारी तक से कर चुका हूं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Also Read- अजब-गजब: स्वयं को जिंदा साबित करने डीएम के द्वार पहुंचा बुजुर्ग, मृत दिखाकर बंद की पेंशन

मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि मामले की जांच कर कर जल्द से जल्द फर्जी मेंटल हॉस्पिटल चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow