हरदोई: पुलिस कर्मी के निजी वाहन का हुआ चालान, हूटर और काली फिल्म हटाए गए

Jul 22, 2024 - 01:02
69 Views
हरदोई:  पुलिस कर्मी के निजी वाहन का हुआ चालान, हूटर और काली फिल्म हटाए गए

शाहाबाद-हरदोई।
रविवार को अपने निजी वाहन पर काली फिल्म और हूटर लगाने की वजह से एक पुलिसकर्मी के वाहन का चालान कर दिया गया। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी के निजी वाहन पर हूटर और काली फिल्म लगे होने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई करते हुए थाना शाहाबाद जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज अंगद सिंह के निजी वाहन का नियमानुसार चालान किया गया और हूटर व काली फिल्म को हटवा दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow