हरदोई: मारपीट के मामले को लेकर 3 हिरासत में

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 01:00
91 Views
हरदोई:  मारपीट के मामले को लेकर 3 हिरासत में
Advertisement
Advertisement

हरदोई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 21 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जानकारी मिली कि बीते शनिवार को कोतवाली शहर के नघेटा रोड पर स्थित एक कैफे के बाहर बर्थडे पार्टी में आए युवकों ने आपस में पहले वाद-विवाद किया और फिर उनमें मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें - 3 अज्ञात बाइक सवारों ने की फायरिंग, जांच जारी

बीच बचाव करने वाले व्यक्ति से भी उक्त युवकों ने मारपीट की और मौके से फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों सिद्धार्थ पुत्र अजय अग्रवाल निवासी गायत्री नगर कैनल रोड, राघव पुत्र प्रकाश चंद्र रस्तोगी निवासी मोहल्ला अशरफ टोला कोतवाली शहर और वैभव पुत्र संजय पाठक निवासी मोहल्ला ऊंचा तोक कोतवाली शहर हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में 03 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement