पुलिस ने चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा: बेटी दामाद ने दिया था वारदात को अंजाम।
मध्यप्रदेश के बैतूल में दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा आज प्रेसवार्ता में किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोपहर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने चार माह पूर्व हुए एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि मुलताई थाना अंतर्गत चिचंड़ा के पास बंद पड़े क्रेजी फुड ढाबे के बाथरूम में एक पूर्ण रूप से जली हुई लाश मिली थी।
मुलताई पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मृतक का पीएम भोपाल पैनल से कराया।
वही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मृतक और आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।
घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे चेक करने पर एक संदिग्ध वाहन की जानकारी लगी जो महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के गोरेगांव निवासी किरण पति पुरुषोत्तम कावले के नाम रजिस्टर्ड था। पुलिस ने गोरेगांव पहुंचकर वाहन मालिक के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वाहन मालिक किरण कावले का पति पुरुषोत्तम कावले म्यूजिक टीचर था, जो बड़े बाल रखता था और बालों में ब्राउन कलर लगता था और शराब पीने का भी आदी था।
पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ्स अंगूठी एवं पीएम रिपोर्ट में दर्ज हुलिया बताकर पूछताछ करने पर मृतक का हुलिया किरण के पति पुरुषोत्तम कावले जैसा होना पाया गया, जो लगभग चार माह से अपने घर में नहीं देखा गया था।
मृतक की पत्नी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की तबियत खराब थी,जिनको देखने उनकी बेटी और दामाद गोरेगांव गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बेटी मोनिका और दामाद राहुल से पुरुषोत्तम कावले के बारे में शक्ति से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि वो मृतक की पत्नी की कार से कटोल से गोरेगांव गए थे,जहां पुरुषोत्तम अत्यधिक शराब के नशे में था, और उनका आपस में विवाद हुआ बेटी मोनिका और दामाद राहुल ने मारपीट की जिसमे पुरुषोत्तम की मौत हो गई।
जिसके बाद मृतक के शव को गाड़ी की डिक्की में रख कर काटोल लेकर आए और दूसरे दिन 14/02/2024 को नागपुर बैतूल हाईवे पर चिचंडा के पास के बंद पड़े ढाबे के बाथरूम में मृतक पर पेट्रोल डाल कर जला दिया था।
शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
What's Your Reaction?











