Hardoi News: पुलिस ने ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के सिखाए तरीके, किया जागरूक। 

मिशन शक्ति अभियान फेस 5 का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार ...

Dec 12, 2024 - 15:32
54 Views
Hardoi News: पुलिस ने ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के सिखाए तरीके, किया जागरूक। 

हरदोई। शासन की मंशानुरूप तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में आज टड़ियावां थाना इलाके के विभिन्न कॉलेजों में जाकर स्थानीय पुलिस ने सरकार के मिशन शक्ति फेस 5 के तहत स्कूली छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान फेस 5 का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। महिला सुरक्षा विशेष दल की एसआई पूजा चौधरी ने छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इन कार्यक्रमों में छात्रों को सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए कैसे तैयार रह सकती है और किस प्रकार की स्थिति में पुलिस की मदद लेनी चाहिए और कौन से नंबर मिलाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सुझाव को साझा किया।

Also Read- Hardoi News: नियमित जनसुनवाई से आईजीआरएस शिकायतों की संख्या में आयी कमी।

उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कैसे जागरूक हो रही हैं और आने आस पास के लोगों को कैसे जागरूक कर रही हैं। एसआई पूजा चौधरी के द्वारा पीएम सगरी राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां कस्तूरबा गांधी पब्लिक स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय व अनिल पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow