Prayagraj: अखिल क्षत्रिय महासभा का भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न
राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने कहा की अखिल क्षत्रिय महासभा एक गौरवशाली संगठन है और साल भर में ही संगठन ने अपनी ताकत दिखा दी। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन का हर व्यक्ति समाज में मदद और सिर्फ मदद करे तभी संगठन से लोग जुड़ेंगे और कारवां बढ़ेगा।
Prayagraj News INA.
अखिल क्षत्रिय महासभा प्रयागराज महानगर के द्वारा जॉर्ज टाउन के जीटीए क्लब में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम में प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों के कई पदाधिकारी और क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने क्षत्रिय समाज को सभी तबकों को साथ लेकर चलने की बात कही, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा ने राम मंदिर ट्रस्ट में किसी क्षत्रिय को शामिल न करने पर चिंता जताते हुए कहा कि यही कारण है कि उन्होंने मथुरा में भगवान श्री कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह विवाद में मुकदमा दाखिल किया।
राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने कहा की अखिल क्षत्रिय महासभा एक गौरवशाली संगठन है और साल भर में ही संगठन ने अपनी ताकत दिखा दी। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन का हर व्यक्ति समाज में मदद और सिर्फ मदद करे तभी संगठन से लोग जुड़ेंगे और कारवां बढ़ेगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री नागेंद्र सिंह के अलावा हाई कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार सिंह,राजेश सिंह ,पंकज सिंह, मनोज कुमार सिंह लोकेश, प्रिंस सिंह, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष आलोक सिंह गहरवार की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू व एडवोकेट भरत लाल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संरक्षक शिव शंकर सिंह परिहार ने की। कार्यक्रम में एडवोकेट विजय सिंह गौर, प्रदेश मंत्री एडवोकेट भरत लाल सिंह,आरपी सिंह , भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट राजेश सिंह , प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह,शैलेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ सोमवंशी, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











