हरदोई  न्यूज़: गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में गुरु पूर्णिमा पर होंगे कार्यक्रम।

Jul 19, 2024 - 17:21
72 Views
हरदोई  न्यूज़: गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में गुरु पूर्णिमा पर होंगे कार्यक्रम।

नवनीत कुमार राम जी 

  • समर्पण पर्व के रूप में गुरु पूर्णिमा मनायेगा गायत्री परिवार- अतुल कपूर

पिहानी \ हरदोई। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी अतुल कपूर  ने बताया 21 जुलाई दिन रविवार को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाना है। जिसको भव्यता प्रदान करने गायत्री परिवार के परिजन अभी से समय दान दे रहे हैं।जिसमें विविध कार्यक्रम करने रुपरेखा बनाई गई।

इसके लिए समिति के सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। बताते चले की गुरु पूर्णिमा के पूर्व 20 जुलाई को यानी कल शनिवार शाम से सामूहिक अखंड गायत्री महामंत्र का  जप पूरी रात चलेगा। 7:30बजे से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। संस्कार दोपहर तक तक होगा। इसके बाद प्रसाद एवं भंडारा कराया जाएगा। सभी संस्कार, गुरु दीक्षा, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ, संस्कार किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चलेगा तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान:-जिलाधिकारी

महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी से अतुल कपूर गुरुपूर्णिमा के अवसर पर  प्रवचन देंगे। प्रमुख व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा ,रजनीश मिश्रा ,रामेश्वर शर्मा ,अनिल राठौर,सुनील राठौर,सुधीर राठौर, प्रदीप राठौर, संजय सिंह दिनेश गुप्ता, दिनेशसक्सेना, प्रदीप सिंह, साधना कपूर सहित अनेक कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow