हरदोई न्यूज़: बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चलेगा तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान:-जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jul 19, 2024 - 13:41
80 Views
हरदोई न्यूज़: बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चलेगा तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान:-जिलाधिकारी
बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चलेगा तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में गर्रा नी की बाढ़ से प्रभावित तहसील सवायजपुर के 04, शाहाबाद के 25 तथा सदर के 21 गांवों में पानी निकल गया है और बाढ़ प्रभावित ग्रामों की नालियों की सिल्ट सफाई, एंटी लार्वा  छिड़काव एवं यूना गिराने आदि की कार्यवाही हेतु तीन दिवसीय विशेष अभियान सुनिश्चित कराने एवं जल जनित बीमारियों के बचाव के हेतु तहसील सवायजपुर में परियोजना निदेशक डीआरडीए, शाहाबाद में जिला विकास अधिकारी तथा सदर में उपायुक्त श्रम रोजगार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: बाढ़-आपदा में गौवंशों का पोषक बनी सुरभि गौ सेवा समिति।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने स्तर से ब्लाक, ग्राम, मजरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करे और तीन दिवसीय अभियान चाकर खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाकर प्रभावी मॉनीटरिंग करें तथा की गयी कार्यवाही की आख्या प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन सायं 05 तक उन्हें उपलब्ध करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow