बलिया न्यूज़: राजस्व-पुलिस की टीम मिलकर सही व्यक्ति को दिलाएं न्याय- डीएम

Jun 22, 2024 - 17:23
64 Views
बलिया न्यूज़: राजस्व-पुलिस की टीम मिलकर सही व्यक्ति को दिलाएं न्याय- डीएम

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के साथ थाना कोतवाली बलिया व बांसडीह और रेवती थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पिछले समाधान दिवसों में शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली। तो वहीं जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के शिकायतों का समाधान तुरंत व समय के अन्दर हो। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस की टीम मौका मुआयना करके हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं।

बता दे कि प्रत्येक थानों में हल्का वार टेबल लगाकर लोगों की शिकायतों को सुना जा रहा है और राजस्व एवम् पुलिस विभाग की टीम द्वारा उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow