हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा।

By INA News Desk
Jun 10, 2024 - 18:44
43 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाये। एक सप्ताह के अंदर निस्तारण न होने पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी की जवाबदेही तय की जाये। प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाये।

अधूरे मकानों का निर्माण बारिश के पहले पूरा किया जाये। भरावन, मल्लावां, संडीला विकास खण्ड में आवास निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए एक टाइम टेबल बनाया जाये। अपात्रों को आवास हेतु चयनित करने के मामले में जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मानव दिवस सृजन की स्थिति में सुधार लाया जाये। अहिरोरी की ख़राब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि योजना में महिला सहभागिता बढ़ाई जाये। सुरसा कछोना व बावन के खण्ड विकास अधिकारियों से कम महिला सहभागिता को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। ख़राब सहभागिता वाले सबंधित एपीओ व रोजगार सेवकों को उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत भुगतान की स्थिति में सुधार लाया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष मॉडल शॉप क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाये।

इस सम्बन्ध में उन्होंने उपायुक्त मनरेगा को फोटो युक्त आख्या प्राप्त करने के निर्देश दिए। नीलम नदी के जीर्णाेद्वार का कार्य उन्होंने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित समीक्षा की जाये। एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि महिला समूह गठन के कार्य की लगातार समीक्षा की जाये। नियमानुसार व लक्ष्य के अनुरूप लखपति दीदी के चिन्हीकरण का कार्य कराया जाये।खण्ड विकास अधिकारी सीआरपी के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा करें।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पंचायत घरों का निर्माण जल्द पूरा किया जाये। अंतयेष्टि स्थलों का शेष कार्य शीघ्र पूरा किया जाये। आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य प्रारम्भ कराया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मॉडल विलेज़ के मानकों का संतृप्तीकरण सुनिश्चित किया जाये। आरआरसी सेंटरों के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये।

गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार किया जाये। 24 घंटे कम से कम एक केयर टेकर की तैनाती सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, पीडी डीआरडीए गजेन्द्र तिवारी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement