हरदोई न्यूज़: एसपी ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन परिसर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

By INA News Desk
Jul 19, 2024 - 14:48
1,487 Views
हरदोई न्यूज़: एसपी ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन परिसर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक

हरदोई। साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। 

हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया, क्वार्टर गार्ड, मेस आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से कांवड यात्रा, जनसुनवाई करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड में शामिल जवानों में एकरुपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराया गया गया।

उपकरणों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow