माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी, दुनिया भर में पड़ा असर।

By INA News Desk
Jul 19, 2024 - 15:09
135 Views
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी, दुनिया भर में पड़ा असर।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आए तकनीकी खराबी दुनिया भर में पड़ा असर।
Advertisement
Advertisement
  • एयरपोर्ट से लेकर शेयर मार्केट तक परेशानी में कई जगह टीवी चैनल भी हुए बंद

शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दुनिया भर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट से लेकर टीवी चैनल तक बंद हो गए हैं। दुनिया भर में ज्यादातर काम माइक्रोसॉफ्ट सर्वर की वजह से ही होते हैं। भारत में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है इंडिगो, स्पाइसजेट, आकाश एयर, एयर इंडिया, एक्सप्रेस आदि एयरपोर्ट्स की सर्विसेज भी इसकी वजह से बेहद प्रभावित रही है।

बताया जा रहा है कि हैदराबाद और बेंगलुरु में ज्यादातर कॉरपोरेट कंपनी में भी इसका प्रभाव देखने को मिला कई सिस्टम में ब्लू स्क्रीन आने के बाद सिस्टम अपने आप स्टार्ट हो रहे हैं कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सारे सिस्टम कुछ समय के लिए बंद रखने के लिए कहा है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर की सर्विस क्रेश हो जाने के चलते विदेश में भी लोगों को खासी परेशानी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें:-  क्या मुकेश अंबानी ने मीजान को गिफ्ट किया 30 करोड़ का बंगला ?

आपको बता दें कि क्राउड स्ट्राइक के अपडेट के बाद माइक्रोसॉफ्ट के एज्यूर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में यह ज्यादा परेशानी आ रही है माइक्रोसॉफ्ट टीम की तरफ से जारी एक बयान में यह कहा गया है की समस्या के बारे में हमें पता चला है और इसके निवारण के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही हैं।

आपको बता दें की इस सर्विस सर्वर में आई परेशानी की वजह से कई लोकप्रिय एप्लीकेशन जैसे एक्सल, वर्ड, पावर पॉइंट, आउटलुक वन, नोट को चलाने में भी परेशानी आ रही है। कई कंपनियों में कर्मचारी जब सिस्टम पर काम कर रहे थे तो उनका करंट डाटा क्लाउड में स्टोर ना होने के कारण लॉस हो जाने का भी खतरा बना हुआ है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट की टीम इस समस्या के निराकरण के लिए लगातार काम कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement