हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सैनिक बंधु की बैठक।

Jun 25, 2024 - 17:13
80 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सैनिक बंधु की बैठक।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक आहूत हुई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने सबसे पहले लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी को बधाई दी।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पूर्व सैनिकों को चिन्हित दुकानों के आवंटन की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाये। पूर्व निर्धारित दोनों शहीदों की मूर्तियां जल्द स्थापित करायी जाएं। शहीदों के ग्रामों में शहीद के परिवार के साथ कार्यक्रम कराया जाये।

शहीद के परिवार के सदस्य द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन कराया जाये। पूर्व सैनिकों के साथ होने वाली साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये। पूर्व सैनिकों के साथ सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी व पूर्व सैनिक बंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow