Sambhal News: मिशन शक्ति के अन्तर्गत शालू बनी जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी का पुष्प देकर स्वागत किया...

By INA News Desk
Oct 5, 2024 - 19:36
395 Views
Sambhal News: मिशन शक्ति के अन्तर्गत शालू बनी जिलाधिकारी।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। मिशन शक्ति के अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहजोई की कक्षा आठ के छात्रा कुमारी शालू को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी का पुष्प देकर स्वागत किया। कुमारी शालू द्वारा एक दिन का जिलाधिकारी बनने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का धन्यवाद दिया तथा मिशन शक्ति के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों  पर चर्चा की।

कुमारी शालू द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहजोई में शौचालय एवं कपड़े सुखाने के लिए स्थान तथा अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराना सुनिश्चित करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow