Amethi News: निमार्ण कार्य की गुणवत्ता परखते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया...

By INA News Desk
Oct 5, 2024 - 19:59
40 Views
Amethi News: निमार्ण कार्य की गुणवत्ता परखते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने तहसील तिलोई अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

ज्ञातव्य हो कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इकाई अयोध्या द्वारा 16.5 एकड़ में कराया जा रहा है जिसमें 300 बेड का अस्पताल,100 सीटों का मेडिकल कालेज,एकेडमिक ब्लॉक,बॉयज/गर्ल्स हॉस्टल आदि का निर्माण कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Also Read- Sambhal News: मिशन शक्ति के अन्तर्गत शालू बनी जिलाधिकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement