Barabanki : खड़े ट्रेलर से टकराई एम्बुलेंस, चालक की मौके पर मौत

गोरखपुर के पिपराई थाना क्षेत्र के जंगल चक्रधारी बिचाऊ गांव निवासी अमित कुमार भारती (42) पुत्र मक्खन लाल एम्बुलेंस चालक थे। वह निजी अस्पताल की एम्बुलेंस

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 08:10
39 Views
Barabanki : खड़े ट्रेलर से टकराई एम्बुलेंस, चालक की मौके पर मौत
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी : रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से लखनऊ से गोरखपुर जा रही एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर से एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

गोरखपुर के पिपराई थाना क्षेत्र के जंगल चक्रधारी बिचाऊ गांव निवासी अमित कुमार भारती (42) पुत्र मक्खन लाल एम्बुलेंस चालक थे। वह निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर में मरीज को भर्ती कराने गए थे। लौटते समय भोर में रामसनेहीघाट के नारायणपुर चौराहा के पास यह हादसा हुआ। एम्बुलेंस ट्रेलर में घुस गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पास मिले कागजात से शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना दी गई। बाराबंकी पहुंचे परिजनों के सामने शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement