Raebareli News: पंचतत्व में विलीन हुए गोलीकांड के मृतक- खाकी के साए में हुआ अंतिम संस्कार। 

अंतिम संस्कार में भी लगा रहा अधिकारियों एवं नेताओं का जमावड़ा....

By INA News Desk
Oct 5, 2024 - 20:06
42 Views
Raebareli News: पंचतत्व में विलीन हुए गोलीकांड के मृतक- खाकी के साए में हुआ अंतिम संस्कार। 

रायबरेली। सुदामापुर गांव से एक साथ चार आर्थी उठने से गांव का गमगीन रहा क्या आम हो क्या खास सभी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे तो वही परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था।गोली कांड के मृतकों का अंतिम संस्कार गोलाघाट पर खाकी के साए में कराया गया।

बीते 3 अक्टूबर को अमेठी में को गोली कांड का शिकार हुई दलित शिक्षक उसकी पत्नी व बच्चों का अंतिम संस्कार हुआ अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नाम दिखाई दी। वही सुदामापुर पैतृक गांव से खाकी के साए में शवों को गोलाघाट गंगा किनारे ले जाया गया।जहां पर हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की रस्म निभाई गई। मृतक के भाई सोनू ने चिता को मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय लोगों के साथ कई राजनीतिक लोग भी मौजूद रहे।

  • विश्वास नहीं हो रहा है कि भाई इतनी जल्दी चला जाएगा

सोनू ने बताया कि जब से उसने गोली कांड की खबर सुनी है तब से उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसका भाई इतनी जल्दी चला जाएगा। पूरे परिवार समाप्त हो गया अब क्या बचा।

  • मुझे भी मारना चाहता था आरोपी

अंतिम संस्कार में मृतक के साले ने बताया कि आरोपी चंदन वर्मा ने जो स्टेटस लगाया था उसमें पांचवा मैं था क्योंकि मेरे पास उसके खिलाफ बहुत सारे साक्षी मौजूद हैं। मेरी बहन से आरोपी का कोई संबंध नहीं था जबरदस्ती ही फोटो खींचना था जो अब वायरल हो रहे हैं।

  • अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाए मृतक के माता-पिता

अंतिम संस्कार के दिन मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दूसरे बेटे को नौकरी वहां अन्य सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया।

Also Read- Amethi News: निमार्ण कार्य की गुणवत्ता परखते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

  • राजनितियों का लगा रहा जमावड़ा

अंतिम संस्कार के दिन भी राजनीति के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा बीजेपी ,कांग्रेस बसपा सहित कई दलों कि जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

  • स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे अंतिम संस्कार में

राष्ट्रीय शोषित पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow