Rae Bareli News: रेस्टोरेंट में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
घायलों में हर्षित सिंह पुत्र चंद्रकेश सिंह निवासी गोंडा, विक्की पुत्र मोहनलाल निवासी पांडेपुर हरचंदपुर रायबरेली, सरजू प्रसाद पुत्र रामसजीवन निवासी अल्हापुर प्रयागराज, रोहित पुत्र रमेश निवा...
By INA News Rae Bareli.
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र में स्थित चुरुवा के रैंबो रेस्टोरेंट में गैस लीकेज से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। किचन में काम कर रहे तीन कर्मचारी सीधी चपेट में आए। आग बुझाने के प्रयास में तीन अन्य कर्मचारी भी झुलस गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार चुरूवा चौराहे पर स्थित रैंबो रेस्टोरेंट में किचन में गैस लीकेज होने के चलते कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप रख लिया है जिसमें कम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं वहीं आगे बुझाने के चलते तीन कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घायलों में हर्षित सिंह पुत्र चंद्रकेश सिंह निवासी गोंडा, विक्की पुत्र मोहनलाल निवासी पांडेपुर हरचंदपुर रायबरेली, सरजू प्रसाद पुत्र रामसजीवन निवासी अल्हापुर प्रयागराज, रोहित पुत्र रमेश निवासी बाबूरिया खेड़ा थाना बछरावां रायबरेली, रघुनंदन वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा निवासी गोंडा एवं संदीप पुत्र सुखई निवासी रानीखेड़ा सुदौली थाना बछरावां गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घायल कर्मचारियों में गोंडा निवासी हर्षित सिंह, रायबरेली के पांडेपुर हरचंदपुर निवासी विक्की, प्रयागराज के अल्हापुर निवासी सरजू प्रसाद, बछरावां के बाबूरिया खेड़ा निवासी रोहित, गोंडा निवासी रघुनंदन वर्मा और बछरावां के रानीखेड़ा सुदौली निवासी संदीप शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया है।
फायर ब्रिगेड के होटल में लगे उपकरणों से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने मौके पर पहुंच कर घायलों को आनंन फानंन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र में गैस लीकेज की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है जिसमें 6 लोग जख्मी हुए हैं, सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?