राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर ने  इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, जानिए श्रद्धा ने कैप्शन में क्या लिखा।

Jun 19, 2024 - 12:12
 0  121
राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर ने  इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, जानिए श्रद्धा ने कैप्शन में क्या लिखा।

बॉलीवुड के कलाकारों को लेकर अक्सर खबरें वायरल होते रहती है । इसका मुख्य वजह हैं उनको चनाने वाले। बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर को लेकर अब एक खबर आई है। श्रद्धा कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ इंस्टाग्राम पर एक मजेदार सेल्फी शेयर की है। दोनों की इस प्यारी सी तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इसके साथ ही 'तू झूठी मैं मक्का' की अदाकारा ने उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया सेल्फी लिखा मजेदार कैप्शन

श्रद्धा कपूर ने शेयर मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की है । इसमें श्रद्धा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जबकि राहुल एक नासमझ चेहरे के साथ पोज दे रहे हैं। हालांकि, यह कैप्शन था जिसने सभी का ध्यान खींचा। श्रद्धा ने लिखा,  दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार ।

इसके साथ ही श्रद्धा ने  कुछ इमोजी भी इसके साथ शेयर किया। इससे पहले एक पोस्ट में श्रद्धा ने 'आर' अक्षर के आकार में पेंडेंट वाली चेन दिखाकर राहुल के साथ अपने रिश्ते का संकेत दिया था। प्रशंसकों ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी और अनुमान लगाया कि क्या यह राहुल मोदी के लिए है। कैप्शन के लिए श्रद्धा ने लिखा,  कुछ नहीं वो श्रुंदय है तो कुछ नहीं कर रही ।

श्रद्धा ने नेटिजन्स को पोस्ट के लिए कॉमेंट करने को कही

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर नेटिजन्स को पोस्ट के लिए कैप्शन सुझाने के लिए आमंत्रित किया, साथ ही एक नोट भी जोड़ा जिसमें लिखा था, कैप्शन बताओ। वहीं नेटिजन्स ने तुरंत कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा करना शुरू कर दिया, जिनमें से कई उनकी फिल्म 'स्त्री' से संबंधित थीं। श्रद्धा के भाई, अभिनेता सिद्धांत कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मज़ाकिया अंदाज में लिखा, 'स्त्री आई, भागो।

इन फिल्मों में दिखाई देंगी श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तीन पत्ती में एक संक्षिप्त भूमिका के साथ की थी, लेकिन 2011 में लव का द एंड से जल्दी ही प्रसिद्धि पा ली। तब से, वह 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'बागी', 'हैदर', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'हसीना पारकर', 'स्त्री' जैसी कई सफल फिल्मों में दिखाई दी हैं। वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।