आम के बाग में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला पाया सही।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 14:47
162 Views
आम के बाग में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला पाया सही।
Advertisement
Advertisement

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर शकरगंज उर्फ गावंड़ी का है। जहां के रहने वाले चन्द्रपाल सिंह, शीशराम सिंह, ऋषिपाल सिंह, बलदेव, रामप्रसाद, मगन सिंह ने धामपुर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर अवगत कराया कि उनके गांव के दक्षिण दिशा में हम सभी के आम के बाग आ रहे हैं।

जिनमें फलदार वृक्षों की संख्या बहुत ज्यादा है। आरोप है कि गांव निवासी राजीव व अंकित पुत्रगण संतराम तथा अमित पुत्र धर्मपाल ने अपने खेतों में जान बूझकर आग लगा दी। आग के विकराल होने के चलते हमारे आम के बागों में भी आग फैल गयी।

आग से लगभग दस एकड़ जमीन में खड़े हरे भरे आम के पेड़ों को नुकसान हो गया‌। मामले की सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा विजेन्द्र धामा और कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने जांच में मामला सही पाया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कहीं।


रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement