बारात लेकर ससुराल पहुँचे दूल्हे पर डाल दिया तेजाब, गम में बदली शादी की खुशियां।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 14:54
78 Views
बारात लेकर ससुराल पहुँचे दूल्हे पर डाल दिया तेजाब, गम में बदली शादी की खुशियां।
Advertisement
Advertisement
  • दूल्हे समेत दो बच्चे भी तेजाब से बुरी तरह झूलसे, दूल्हे समेत दो की हालत नाजुक
  • दुल्हन के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ दिया तहरीर, तीन को पुलिस ने उठाया 

भदोही। उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में शादी के लिए गाजे-बाजे के साथ ससुराल पहुँचे दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया गया। नियोजित इस हादसे में दूल्हे के साथ रथ पर सवार दो बच्चों सहित कुल तीन लोग झूलस गए हैं। सभी की हालत नाजुक है। उन्हें गंभीर स्थिति में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भदोही जनपद के सुरियावां थाने के तुलापुर गाँव में सभाजीत गौतम के बेटी की शादी थीं। भदोही कोतवाली के बीजापुर, मोढ से बारात आयी थीं। मंगलवार को रात्रि तक़रीबन 10:30 बजे द्वारचार की तैयारी चल रहीं थीं। दूल्हा शादी को को लेकर बेहद खुश था। 

बाराती द्वारचार के लिए थिरक रहे थे। उसी दौरान अचानक बाइक से कुछ लोग आए और दूल्हे के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ एसिड डालकर फरार हो गए। इस घटना में दूल्हा सुदामा गौतम (23) पुत्र गोलही राम गौतम निवासी बीजापुर मोढ, भदोही बुरी तरह झूलस गया। तेजाबी हमले में रथ पर सवार बलहा आरके (12) और जेके (8) दो मासूम बच्चे भी झूलस गए। इस घटना के बाद अफरा -तफरी मच गईं। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुँच गईं।

पुलिस तेजबी हमले में घायल दूल्हा समेत तीन लोगों को स्थानीय अस्पताल ले आई जहाँ से हालत नाजुक होने पर सभी को वाराणसी स्थिति बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। लड़की पक्ष के अनुसार दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई गईं है। वहीं शादी की सारी खुशियां बेतलब हो गईं।

सुरियावां पुलिस को लड़की के भाई अमर बहादुर गौतम ने तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है। भदोही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया है कि पुलिस तीन लोगों से पूछताछ के लिए  उठाया है। दूसरे आरोपितों की तलाश में पुलिस पुलिस जुटी है। घटना के कारणों की जांच की जा रहीं है और भी खुलासे हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement