Hardoi News: गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के आडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम।

Oct 12, 2024 - 17:18
51 Views
Hardoi News: गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के आडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम।
  • हरदोई मेला महोत्सव प्रतिभाओं हेतु बड़ा मंच- नगर मजिस्ट्रेट

हरदोई। एक दिसंबर से आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव के दसवें सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में शनिवार को शहर के गाँधी भवन में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आडिशन आयोजित हुआ। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन व प्रभु गणेश एवं माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर त्रिवेदी ने कहा कि हरदोई मेला महोत्सव जनपद की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच है। ऑडिशन में बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।

रज्जन सिंह के संयोजन में आयोजित प्राइमरी वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में अनाया, नीतिका, लकी, भविका, विराज व काव्या सहित बीस बच्चों, जूनियर वर्ग में आरोही, आद्या, अंशिका, फैज़ल, आद्विका, शिवांगी, वाची सहित छत्तीस व सीनियर वर्ग में अंकिता, लकी, अमन, रजनीश व मनप्रीत सहित सोलह बच्चों ने प्रतिभाग कर समां बांधा। डुएट डांस में शीतल, रिया, ओजस्वनी एवं तेजस्वनी ने मन मोहा। निर्णायक की भूमिका गौरव शुक्ला व अशोक कुमार ने निभाई।

अक्षय प्रताप सिंह व गुलशन कुमार के संयोजन में आयोजित गायन प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग के ऑडिशन में अमोघ, हर्षाली, आर्यन सहित सात बच्चों, जूनियर वर्ग में परी, लाइबा,यश्वी, अभिनंदन,वैष्णवी सहित अठारह व सीनियर वर्ग में दिव्या, कोमल, सरस्वती, आरती, शिवम व रंजू सहित सत्रह प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।निर्णायक की भूमिका पारितोष अवस्थी ने निभाई। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। 

Also Read- Agriculture News: किसान को आत्मनिर्भर बनने हेतु करना होगा जल संरक्षण।

कार्यक्रम में मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अजीत शुक्ल, आयुषी रस्तोगी, करुणा शंकर दीक्षित, मणिका गुप्ता, शरद कश्यप, विशेष कश्यप, शिवा सक्सेना, प्रीति सिंह, विपिन, अरुण गुप्ता, शिवानी कश्यप व अमन कश्यप आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow