Deoband News: लंका दहन व अशोक वाटिका का दर्शकों ने उठाया आनंद। 

सीता को प्रणाम कर बोले माता मैं प्रभु श्री राम का दूत  हनुमान हूं।

Oct 9, 2024 - 15:34
55 Views
Deoband News: लंका दहन व अशोक वाटिका का दर्शकों ने उठाया आनंद। 

देवबंद: रामलीला भवन  स्थित श्री रामा मंडल सेवा रामलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला रात्रि में लंका दहन व अशोक वाटिका का अति सुंदर ढंग से मंचन किया  हनुमान जी श्रीलंका में पहुंच जाते हैं वहा अशोक वाटिका में माता सीता जी को श्री राम का संदेश और उनकी मुद्रीका उनके सम्मुख गिरा देते हैं सीता जी ने मुख उठाकर ऊपर देखा तभी पत्तों मे छिपे हनुमान नीचे कूद कर सीता को प्रणाम कर बोले माता मैं प्रभु श्री राम का दूत  हनुमान हूं।सीता हनुमान जी को कहते हैं।

मेरे स्वामी से कहना की वे शीघ्र से शीघ्र आकर हमें ले जाए।हनुमान जी को भूख लगती है वह माता सीता की आज्ञा पाकर पेट भर फल खाते हैं और वृक्षओं को उखाड़ने लगे उन्होंने पुरी अशोक वाटिका उजाड़ दी रावण के बेटे अक्ष कुमार पटककर मार देते हैं। मेघनाथ हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र में बांधकर रावण के समक्ष ले आता है।रावण का आदेश पाते ही राक्षसों ने हनुमान जी की पूछ में आग लगा दी कूदते उछलते उन्होंने रावण की लंका को जला डाला।सभी राक्षस प्राण बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

Also Read-सीएम योगी ने चकंबदी लेखपालों को दिया दिवाली तोहफा- 728 बने कानूनगो।

रावण हनुमान के सवांदो को सुनकर राम भक्तों ने खूब तालियां बजाई।। राम लीला में मुख्य रूप से राकेश सिंघल अरविंद गुप्ता अनुज अग्रवाल विनय गुप्ता विशाल गर्ग रितेश बंसल देवीदयाल शर्मा लोकेश गर्ग संजय सिंघल अमित गर्ग विशाल गुप्ता, हार्दिक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow