बलिया न्यूज़: जिला कारागार और बंदियों को अपने स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय अविवेकपूर्ण एवं अव्यवहारिक हैं- मोहम्मद रिजवी विधायक सपा

Jul 18, 2024 - 15:08
51 Views
बलिया न्यूज़: जिला कारागार और बंदियों को अपने स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय अविवेकपूर्ण एवं अव्यवहारिक हैं- मोहम्मद रिजवी विधायक सपा

Report-S.Ssif Hussain zaidi.

बलिया। जिला कारागार और बंदियों को अपने स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय अविवेकपूर्ण एवं अव्यवहारिक हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदरपुर विधायक मु. जियाउदीन रिजवी ने बुधवार को जारी अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है।

मु. रिजवी ने कहा कि बिना किरी वैकल्पिक व्यवस्था किए जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों को अन्य जनपदों में भेजने से कैदियों के परिजनों को परेशानी होगी। मिलने एवं न्यायिक कार्यों हेतु परिजनों को जनपद से बाहर जाने पर उनका आर्थिक एवं शारीरिक ह्रास होगा शासन में बैठे लोगो को इसपर विचार करना चाहिए।

सिकंदरपुर से विधायक मु.रिजवी ने रोष प्रगट करते हुए कहा कि बलिया की जेल से बलिया के बागीपन का इतिहास जुड़ा हैं जब आजादी के दीवानों ने 1942 के आंदोलन में कारागार का फाटक तोड़ कर अपने साथियों को बाहर निकाला था और शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में अपने को आजाद घोषित कर दिया था जिसकी याद में आज भी प्रत्येक वर्ष बलिया बलिदान दिवस पर 19 अगस्त को प्रतीकात्मक रूप से जिला कारागार का गेट खोला जाता हैं।

इसे भी पढ़ें:-   क्या मुकेश अंबानी ने मीजान को गिफ्ट किया 30 करोड़ का बंगला ?

जिसमें जिले के समस्त आला अफसर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ हिस्सा लेते हैं स्वयं मुख्यमंत्री जी भी इस कार्यक्रम में विगत एक वर्ष पूर्व हिस्सा ले चुके हैं ऐसे में जिला कारागार और कैदियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात बलिया के जनमानस के बगावती तेवर और अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक को मिटाने के समान हैं। समाजवादी पार्टी जेल में निरुद्ध कैदियों को अन्यत्र भेजने के बजाय बलिया में ही रखने हेतु अपना आवाज सड़क से सदन तक उठाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow