अयोध्या की जनता ने किया बहुत बड़ा काम-सांसद चंद्रशेखर रावण।
पुलिस की ड्यूटी का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद
अयोध्या। नगीना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। धूप में 24 घंटे काम कर रहे पुलिस बल के लिए उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की पुलिस की समस्या को वह संसद में उठाएंगे।
उनका कहना है कि पुलिस वालों से 8 घंटे ड्यूटी कराई जाए, सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दी जाय, बॉर्डर स्कीम भी समाप्त की जाए,अयोध्या में भाजपा की हार पर अयोध्या वासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगो ने ऐतिहासिक कार्य किया है। नीट की परीक्षा में गड़बड़ी होने को लेकर कहा अगर गड़बड़ हुई तो सड़कों पर आंदोलन होगा।
सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण का ने कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। यह स्पष्ट हो गया धर्म अब राजनीति से दूर रहे तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए, रोजगार महंगाई पर बात होनी चाहिए, धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है, कोई किसी धर्म में आस्था रखे, कोई हिंदू धर्म में कोई इस्लाम धर्म में कोई ईसाई धर्म में कोई सिख धर्म में कोई जैन धर्म में, धर्म राजनीति में न लाया जाए तो बहुत अच्छा होगा।
इससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बल बहुत बुरी स्थिति में है। मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। जब हम अच्छे कूलर में बैठते हैं तो वह गर्मी में खड़े रहते हैं। खूब पसीना बहाते हैं, उनको छुट्टियों के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैं पार्लियामेंट में इस मुद्दे को उठाऊंगा। अग्निवीर योजना पर चंद्रशेखर आजाद कहा अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल डाउन हुआ है।
कोई क्यों 4 साल की नौकरी करेगा, सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं चलेगा। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो तो अच्छा है। नीट परीक्षा को लेकर बोले चंद्रशेखर आजाद कहा सरकार मान जाए तो अच्छा है नहीं तो दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। दिल्ली से लखनऊ फ्लाइट मिस होने के बाद दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे चंद्रशेखर आजाद सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए।
What's Your Reaction?











