वाराणसी न्यूज़: देश के विभाजन के दिन दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ : बृजेश पाठक
- आर्य महिला पी जी कालेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री ने किया
शुभारंभ
वाराणसी। 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दिन दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ था।पंजाब, सिंध और पूर्वी बंगाल से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ था। बड़ी संख्या में हमारे लोगों का कत्लेआम हुआ था। बहुत बड़ी कीमत चुकाने के बाद हमे आजादी मिली थी। आज हमे आजादी की कीमत समझनी होगी। इस आजादी को हमे हर कीमत पर संभालकर रखना है। उक्त बातें जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आर्य महिला पी जी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही। उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़। भाजपा विधायक समेत तीन लोगों की हत्या का 10 रुपये की नोट के साथ धमकी, 2024 में तीनों खत्म,जांच में जुटी पुलिस।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा विभाजन त्रासदी से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ कर अवलोकन किया। स्वागत एवं विषय प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने एवं संचालन नवीन कपूर ने किया। इस दौरान महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम, जिला एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, शशिकांत दीक्षित, सिख समाज के आहलुवालिया, एवं सिंधी समाज के रमेश लालवानी मंचासिंन रहे।
What's Your Reaction?











