सीतापुर न्यूज़: देशभक्त युवाओं ने थामा तिरंगा झंडा, निकाली विशाल स्वाभिमान तिरंगा यात्रा। 

By INA News Desk
Aug 14, 2024 - 19:41
93 Views
सीतापुर न्यूज़: देशभक्त युवाओं ने थामा तिरंगा झंडा, निकाली विशाल स्वाभिमान तिरंगा यात्रा। 
Advertisement
Advertisement

  • अगर अपने खून का कर्ज उतारने और इसे साबित करने से पहले ही मुझे मौत आती है, तो मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैं मौत को ही मार डालूंगा: कैप्टन मनोज पांडे 

स्वतन्त्रता संग्राम आज़ादी की लड़ाई मैं शहीद सेना के जवानों की याद मैं गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी अपने भारत का गौरव बढ़ाने के लिए भारी संख्या में देशभक्त युवाओं ने थामा तिरंगा झंडा निकाली स्वाभिमान तिरंगा यात्रा। 

आपको बता दे की विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य में नैमिष युवा संस्कार समिति की ओर से गत वर्ष की भाँति  बुद्धवार को तृतीय विशाल तिरंगा स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में युवाओं ने अपने हाथों में थामे तिरंगा को हवा में लहराया । गोमती राजघाट से यात्रा प्रारंभ होकर रैली पर्यटन पुलिस चौकी से होते हुए, रामानुज कोट, चक्रतीर्थ, ललिता देवी मंदिर चोराहा ,काली पीठ चौक,ठाकुर नगर तिराहा होते हुए अटवा बाज़ार पहुंची, उसके बाद वापस व्यास आश्रम ग्राउंड पर स्वामी आत्मानंद गुरुकुल के छात्रों के साथ राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

व्यास आश्रम ग्राउंड से तिरंगा स्वाभिमान यात्रा पुनः पहला आश्रम आकर समापन हुई जहाँ पर यात्रा मैं आये हुए युवाओं के जलपान की व्यवस्था की गई। इस यात्रा में हिन्दू, मुस्लिम,सिख ईसाई,आदि सभी धर्मों के व सभी आयु वर्ग के लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे। उपस्तिथगण मैं पहला आश्रम महंत ननकू दास , मिश्रिख चेयरमेन प्रतिनिधि बबलू सिंह ,सभासद रोनक तिवारी, सभासद ऋषभ गुप्ता , आशीष कश्यप ,प्राचु पाण्डेय, सुनीत पाण्डेय ,पुरुषोतम दीक्षित, विवक दीक्षित, कपिल शास्त्री , आचार्य सर्वेश शुक्ल, विजय पांडेय,

विरेश पाण्डेय ,आचार्य धनंजय पांडेय, बाबा विजय शाहाबदी, डॉ अखिल वर्मा , अखिलेश कुमार ,सुरेन्द्र मोठी ,शशि कान्त वर्मा ,मनीष रावत आदि  ,एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैमिष थाना प्रभारी पंकज तिवारी, चोकी इंचार्ज निर्मल तिवारी ,सिपाही मवी आदि भारी संख्या मैं मौजूद रहे। यात्रा समापन पर नैमिष युवा संस्रकार समिति ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement