Sitapur : खैराबाद में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान भी देना चाहिए- आशुतोष सिंह
रजिस्टर और अन्य अवलोकन के बाद उन्होंने संतुष्टि जताई कि खेल सामग्री और अन्य सामग्री विधिवत दर्ज की जा रही है। बच्चों द्वारा बनाए टीएलएम की
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरफापुर का सपोर्टिव सुपरविजन गणित एआरपी आशुतोष सिंह ने किया। उन्होंने पुस्तकालय और आईसीटी लैब का अवलोकन किया तथा विभिन्न पंजिकाओं को देखा।
आशुतोष सिंह ने पाया कि बच्चों को निर्धारित समय पर वादन के अनुसार पुस्तकें और खेल सामग्री रोज दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। स्कूली शिक्षा के साथ सामाजिक ज्ञान और अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए।
रजिस्टर और अन्य अवलोकन के बाद उन्होंने संतुष्टि जताई कि खेल सामग्री और अन्य सामग्री विधिवत दर्ज की जा रही है। बच्चों द्वारा बनाए टीएलएम की प्रशंसा की और कहा कि विद्यालय के बच्चे बहुत रचनात्मक हैं। गणित के वादन में सर्किल पर प्रश्न पूछे जिनका बच्चे उस समय अध्ययन कर रहे थे। पूरे विद्यालय का परिसर और रखरखाव उचित ढंग से किया गया।
द्वितीय मासिक टेस्ट में सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक डॉ मुस्तफा अली ने पुरस्कृत किया। सुनैना, सोनी, कमल, विशाल, आरती, बलबीर सिंह समेत कई बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पटरी, रबर और अन्य उपहार दिए गए। अंत में डॉ मुस्तफा अली ने एआरपी आशुतोष सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और धन्यवाद दिया।
Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित
What's Your Reaction?











