संभल न्यूज़: बुर्के वाली तीन महिलाएं ने सर्राफ की दुकान से बीस लाख के गहने किए पार, cctv में चोरी की घटना हुई कैद। 

By INA News Desk
Aug 2, 2024 - 19:32
1,379 Views
संभल न्यूज़: बुर्के वाली तीन महिलाएं ने सर्राफ की दुकान से बीस लाख के गहने किए पार, cctv में चोरी की घटना हुई कैद। 

संभल में बुर्के वाली महिलाओं ने एक सर्राफ को दिन दहाड़े बीस लाख चुना लगा दिया। जेबर खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं महिलाएं सोने के गहनों से भरा डिब्बा चुरा कर फरार हो गई। cctv में चोरी की घटना कैद हुई है। 

मामला संभल कोतवाली के महमूद खां सराय का है जहां बुर्के वाली तीन महिलाएं सर्राफ की दुकान पर पहुंचीं तथा जेबर दिखाने को कहा. सर्राफ से डिब्बे रखे जेबर देखने को कहा दुकानदार जैसे ही म़ुंह पीछे घुमाता एक महिला दराज में हाथ डाल देती थी इस दौरान एक महिला   ने दराज से जेबर का एक डिब्बा निकाल कर साथी महिला को दे दिया। बाद में सभी फरार हो गईं सर्राफ ने डिब्बे में करीब बीस लाख के जेबर बताए हैं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है मगर घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस चोरनियों को पता नहीं लगा सकी है।

इसे भी पढ़ें:- संभल न्यूज़: पुलिस ने अपहरण की कहानी का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow