बिजनौर न्यूज़: जमीन के विवाद को लेकर आपस में दो गुट भिड़े। 

Jul 23, 2024 - 11:27
101 Views
बिजनौर न्यूज़: जमीन के विवाद को लेकर आपस में दो गुट भिड़े। 

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के किरतपुर में सोमवार की दोपहर गैस एजेंसी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत पर काम कर रहे किसानों को उसके पड़ोसियों ने हमला कर घायल कर दिया यही नहीं आरोपियों ने वहां पहुंची पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया  जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार कर लिया घटना के अनुसार सुरेंद्र सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर में गैस एजेंसी के पास खेती की भूमि है सोमवार की दोपहर सुरेंद्र सिंह खेत पर कार्य कर रहे थे बराबर में खेत में तरुण उर्फ़ नितिन पुत्र जंग बहादुर आदि भी खेती का कार्य कर रहे थे ।तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया आरोप है तरुण ने अपने साथियों के साथ सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर भी पथराव  शुरू कर दिया जिसमें कांस्टेबल गौरव घायल हो गया पुलिस फोर्स द्वारा लाठी फटकार  करने से आरोपीत भागने लगे पुलिस ने एक आरोपी तरुण उर्फ़ नितिन को दबोच लिया सुरेंद्र सिंह ने तरुण विशाल पुत्र मनीष विशाल पुत्र राजाराम मनोज पुत्र जयपाल विक्की पुत्र राधे पंकज उर्फ बंटी पुत्र स्वामी और मोहित पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला सिंघाणीयान के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:- RSS के कार्यक्रमों में अब भाग ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, मोदी सरकार ने हटाया प्रतिबंध।

वही सीओ नजीबाबाद में बताया कि पुलिस फोर्स पर हमला करने वाले पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया उन्होंने बताया कि घायल सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow