Hardoi: हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना – 'वंदे मातरम पर राजनीति देश विरोधी'

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध

Nov 20, 2025 - 17:41
31 Views
Hardoi: हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना – 'वंदे मातरम पर राजनीति देश विरोधी'
हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च, मंत्री नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना – 'वंदे मातरम पर राजनीति देश विरोधी'

हरदोई: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में नगर के गांधी मैदान से मार्च का शुभारंभ हुआ। जनता के अभूतपूर्व समर्थन के साथ यूनिटी मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाल विद्या भवन पहुंचा, जहां जनसभा का आयोजन हुआ। 

जनसभा में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, "हरदोई की महान जनता राष्ट्रीय एकता के लिए एक साथ पद यात्रा कर रही हैं, जनता ने अपने जनसमर्थन से जता दिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत के उत्सव के साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवा ऊर्जा को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसित है।

बाल विद्या भवन में यूनिटी मार्च के अवसर पर आयोजित जनसभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र को साकार किया है। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर भारत को एकीकृत किया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के जरिए सरदार पटेल को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। यह प्रतिमा भारत के सामर्थ्य और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास के माध्यम से भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में अग्रसर है।

कहा कि सरदार पटेल के राजनीतिक निर्णयों ने भारत की एकजुटता की नींव को मजबूत किया। उन्होंने विभाजन के भय को चुनौती दी और सद्भावना से विविधताओं को जोड़ा, ताकि देश एक अभेद्य राष्ट्र बन सके। उनकी दूरदर्शिता से भारत एक समृद्ध, मजबूत लोकतंत्र बना। पटेल का दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम आज भी हमें एकजुट रहने और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

"वंदे मातरम्" राष्ट्र गीत पर चल रही राजनीति पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि वंदे मातरम् को लेकर विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की नीति ने देश की एकता और राष्ट्रवाद को गहरा नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस जैसे दलों का विरोध केवल राजनीतिक स्वार्थी से जुड़ा हुआ कदम है, जो भावनाओं से खिलवाड़ करता है। यह राष्ट्र के सामूहिक शौर्य और सम्मान का अपमान है। ऐसे समय में जब देश एकजुट होकर विकास के पथ पर बढ़ रहा है, विपक्ष की मानसिकता देश विरोधी और विघटनकारी साबित हो रही है। जनता को इससे सावधान रहना होगा।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना एक भारत श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों से भी गहराई से जुड़ी हुई है, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भाषाओं और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी समझ के माध्यम से नागरिकों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करना है। साथ में, ये पहलें विविधता में एकता की अवधारणा को सुदृढ़ करती हैं और इस प्रकार राष्ट्रीय एकीकरण को एक सतत जन आंदोलन में परिवर्तित करती हैं।

सरदार पटेल के व्यक्तिव पर कहा कि 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल का निर्णायक नेतृत्व ही था जिसने देश के विभाजन के उथल-पुथल भरे दौर में आंतरिक स्थिरता सुनिश्चित की। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं को 'स्टील फ्रेम' के रूप में सृजित किया जो देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना आगे भी जारी रखेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वि स प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा ने भी संबोधन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे   नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री पी के वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, जिला मंत्री अविनाश मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक मंत्री, अविनाश पांडे, नीतू चंद्र, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आईटी संयोजक सौरभ सिंह सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्र, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, अविनाश मिश्र, पंकज सिंह, अंकित पांडे, अनुराधा मिश्रा, निधि सिंह, सुहाना जैन, शोभना सिंह, परिषा तिवारी, गोपाल अग्रवाल, मुनि मिश्र, प्रियंका सिंह, आयुष सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सनी दिक्सित, ऋषभ तिवारी,  ब्लॉक प्रमुखगण
मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारीगण विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं।

Also Read -Hardoi: प्रतिष्ठित स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप, 17 छात्राएं अस्पताल में भर्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow