Sambhal: हसनपुर मुंजब्ता में ट्रैक्टर-हैरो चलवाकर खेत कराए कब्जा मुक्त। 

सम्भल जिले के हसनपुर मुंजब्ता गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई गुरुवार को तेज रही। मुख्यमंत्री के

Nov 20, 2025 - 17:27
166 Views
Sambhal: हसनपुर मुंजब्ता में ट्रैक्टर-हैरो चलवाकर खेत कराए कब्जा मुक्त। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के हसनपुर मुंजब्ता गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई गुरुवार को तेज रही। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में मिली शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने गांव में चकबंदी के उपरांत ग्राम समाज व अन्य सरकारी भूमि पर फैले करीब 90 बीघा अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए 13 सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसी क्रम में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में चिन्हित जगहों पर ट्रैक्टर-हैरो चलवाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर उगाई गई आलू की फसल को पूरी तरह नष्ट कराया गया। टीम के अनुसार, शिकायत में बताया गया था कि ग्राम समाज की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खेती की जा रही है। इस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पैमाइश शुरू कर दी थी, जिसके बाद अवैध कब्जों की पुष्टि होते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। गुरुवार को चली कार्रवाई में कई भूखंडों को कब्जामुक्त कराया गया और शेष भूमि पर भी लगातार कार्यवाही जारी है। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो से तीन दिनों में पूरे 90 बीघा क्षेत्र को कब्जा मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन किसी भी कीमत पर अवैध कब्जाधारियों के पास नहीं रहने दी जाएगी और आगे भी ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- देवबंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च पद यात्रा' का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow