यूपी में पत्रकारों का एक गुट ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता व हिंदुओं को बांटने की कर रहा साजिश- रीना एन सिंह

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने कहा है की बहुत दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सरकार आई है जो सनातन एवं हिंदुत्व के लिए लगातार

By INA News Desk
Jan 5, 2026 - 14:12
65 Views
यूपी में पत्रकारों का एक गुट ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता व हिंदुओं को बांटने की कर रहा साजिश- रीना एन सिंह
यूपी में पत्रकारों का एक गुट ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता व हिंदुओं को बांटने की कर रहा साजिश- रीना एन सिंह

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने कहा है की बहुत दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सरकार आई है जो सनातन एवं हिंदुत्व के लिए लगातार काम कर रही है। बहुत दिनों के बाद हिंदू एकजुट हुआ है। लेकिन हिंदुत्व विरोधी लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं, हर जतन करके असफल  हो जाने पर वो  हिंदू समाज की जातियों को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं।और इसके लिए एक ही खबर को बार-बार अलग-अलग तरीके से दो जातियों के बीच में वैमनष्यता फैलाने के उद्देश्य से चला रहे  है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के एम   जोसेफ  और बीवी नागरत्ना की बेंच के दिशा निर्देशों के मुताबिक ऐसे लोगों पर राज्य सरकार को स्वत: संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कार्रवाई करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह सनातन एवं हिंदुत्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही हैं मुख्यमंत्री योगी पर "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक की लेखिका,ज्ञानवापी , भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद व सनातन  व हिंदुत्व से जुड़े  मामलों में बतौर अधिवक्ता व पक्षकार रीना एन सिंह ने हिंदुओं को बांटने की साजिश के बीच अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हिंदुओं को बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब-जब हिंदुत्व मजबूत हुआ है तब तक ऐसे लोगों ने बांटने की साजिश की है। क्योंकि विरोधियों को पता है कि हिंदुओं को बांट करके ही उनका नुकसान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को योगी जी की इस बात को ध्यान रखना चाहिए की "बटेंगे तो कटेंगे" और "जब जब बंटे हैं तो कटे भी है।"

Also Read- Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow