Hardoi News: रामगंगा नदी में चल रहे ड्रेनेज सिस्टम में काम के दौरान मजदूर डूबा, ढाई घंटे बाद मिली लाश। 

रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों को कटान से बचाने के लिए कुछ समय पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का शुभारंभ किया गया था...

Jun 6, 2025 - 13:21
74 Views
Hardoi News: रामगंगा नदी में चल रहे ड्रेनेज सिस्टम में काम के दौरान मजदूर डूबा, ढाई घंटे बाद मिली लाश। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
बेहटा/अरवल। रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों को कटान से बचाने के लिए कुछ समय पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का शुभारंभ किया गया था, जिसके अंतर्गत मशीनों से नदी की धार को मोड़ने का कार्य काफी समय से चल रहा था। इस दौरान काम कर रही मशीनों से आज शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे राजस्थान के जिला बीकानेर थाना दासराजेस्व निवासी मुकेश पुत्र गंगाराम नदी में गिरने से डूब गया।

Also Read- Hardoi News: पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहाबाद में विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मौके पर काम कर रहे लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना ठेकेदार को दी गई। ड्रेनेज सिस्टम पर काम कर रहे लोगों द्वारा मुकेश को नदी में काफी ढूंढने का प्रयास किया गया, जिससे लगभग ढाई घंटे बाद मुकेश की लाश नदी के दूसरे किनारे पर मिल सकी। ठेकेदार द्वारा घटना के संबंध में स्थानीय थाना अरवल को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सबको पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow