Hathras: कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, तीन गंभीर घायल। 

मुरसान क्षेत्र अंतर्गत गांव बगुली के पास मथुरा–बरेली हाईवे पर रविवार देर रात करीब 12 बजे घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा

Dec 15, 2025 - 20:45
33 Views
Hathras: कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, तीन गंभीर घायल। 
कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, तीन गंभीर घायल। 
हाथरस l मुरसान क्षेत्र अंतर्गत गांव बगुली के पास मथुरा–बरेली हाईवे पर रविवार देर रात करीब 12 बजे घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत अन्य वाहनों को रोककर घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में बरेली के संजय नगर निवासी सुमन पत्नी मोती सिंह और नवाबगंज निवासी मुन्नी पत्नी महेंद्र शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने परिवार के साथ बरेली से खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ घायल लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घना कोहरा और कम दृश्यता को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow