Hardoi: 13 दिसम्बर 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश
हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा अपने विश्राम कक्ष में दिनाँक 13 दिसम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण सम्बन्धी अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा अपर जिला जज/सचिव द्वारा बैंक अधिकारियों को समय से वादकारियों के नोटिस कार्यालय को प्राप्त कराए जाने के निर्देश दिये जिससे वादकारियों को समय से नोटिस तामिल कराया जा सके।उक्त बैठक में एल 0डी 0एम0 अरविन्द रंजन था बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: संविधान दिवस पर बघुआमऊ में युवाओं ने दिखाया जोश- माय भारत ने कराया शानदार आयोजन।
What's Your Reaction?











