UK News: हरिद्वार में गुजरात के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देखते ही देखते गंगा में समाए दो बच्चे।

उत्तराखंड के हरिद्वार से गुजरी गंगा नदी में दुनिया भर से लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। यहां सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिलता है तो वही लोगों से अपील भी....

Dec 26, 2024 - 12:17
56 Views
UK News: हरिद्वार में गुजरात के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देखते ही देखते गंगा में समाए दो बच्चे।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

गुजरात के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब अचानक से उनके बच्चे उनके सामने गंगा नदी में डूब गए और वह कुछ नहीं कर पाए। घटना में दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

  • गंगा नदी में स्नान करने पहुंचा था परिवार

उत्तराखंड के हरिद्वार से गुजरी गंगा नदी में दुनिया भर से लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। यहां सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिलता है तो वही लोगों से अपील भी की जाती है कि वह गंगा नदी में स्नान करते समय सावधानियां बरतें। लेकिन उसके बावजूद भी लोग लापरवाहियां बरसते हैं और उसके बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। दरअसल गुजरात के एक परिवार बुधवार को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। यहां परिवार के लोग सभी गंगा में स्नान कर रहे थे तभी उनके दो नाबालिक बच्चे भी स्नान करते-करते अचानक से गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगी और परिवार के लोग अपने बच्चों को नहीं बचा पाए। कुछ देर बाद दोनों बच्चे पानी में पूरी तरीके से समा गए और आंखों से ओझल हो गए। इस घटना के बारे में पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई तो पुलिस जांच पड़ताल करते हुई दिखाई दी।

Also Read- लखनऊ: IAS महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर प्रमोशन मिला

  • पुलिस ने मामले को लेकर दी जानकारी

हरिद्वार पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि गुजरात के तापी जिले के बाजीपुरा गांव निवासी विपुल भाई पवार हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया हुआ। बुधवार को परिवार सुबह 10 बजे उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में संतमत घाट पर पहुंचा था। जिसमें विपुल भाई पवार के 13 वर्षीय बेटी प्रत्यूषा और छह वर्षीय बेटा दर्श गंगा में स्नान कर रहे थे तभी अचानक से वह उसमें डूब गए। इसके बाद मौके पर राहत बचाव में लगी टीम के द्वारा दोनों बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow