Himachal News: मनाली जाने से पहले हो जाएं सावधान, बर्फबारी से 134 सड़के हुई बंद। 

प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं अटारी और लेह....

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 12:21
67 Views
Himachal News: मनाली जाने से पहले हो जाएं सावधान, बर्फबारी से 134 सड़के हुई बंद। 
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार भीषण बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से कई सड़कों को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है जिससे कई सैलानी बुरी तरीके से फंसे हुए दिख रहे हैं जिन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने का काम किया जा रहा।

  • बर्फबारी ने वाहनों की रफ्तार को किया धीमा

अगर आप हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन घूमने की सोच रहे हैं तो ऐसे में सावधान हो जाइए। क्योंकि लगातार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से कई सड़कों को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। जिसमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 134 सड़के शामिल है। प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं अटारी और लेह, कुल्लू जिले में सैंज से औट, किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रामफू समेत कई इलाकों में बर्फबारी होने के बाद सड़क पर बर्फ जम गई है। जिससे सड़के पूरी तरीके से बंद हो गई है और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

Also Read- UK News: हरिद्वार में गुजरात के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देखते ही देखते गंगा में समाए दो बच्चे।

  • अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में होगी भीषण बर्फबारी

मौसम पूर्वानुमान ने जानकारी देते हुए बताया है की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर बर्फबारी में काफी तेजी दिखाई देगी। आगे बताया है कि शुक्रवार से रविवार के बीच में हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी जिसमें शिमला, कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति समेत कुछ ऊंचे इलाके भी शामिल है। बर्फबारी होने के बाद कुछ सड़के और बंद हो जाएगी। बिजली की विद्युत सप्लाई भी बंद हो सकती है। वहीं अगर शिमला की बात की जाए तो शिमला में सबसे ज्यादा अभी सड़के बंद है। बर्फबारी को लेकर यहां 77 सड़कों को बंद किया गया है। वही पैसे ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं जिससे राज्य में विद्युत सेवा पूरी तरीके से ठीक हो गई है। बिजली विभाग का कहना है कि जल्द ही विद्युत सेवा फिर से चालू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement