Political News: कांग्रेस नेता का आप पर बड़ा हमला, बोले- अरविंद केजरीवाल राष्ट्र विरोधी।
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। चाहे कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी हो....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि ये राष्ट्र विरोधी है। इनके साथ गठबंधन करना कांग्रेस की एक बड़ी भूल थी।
- दिल्ली चुनाव को लेकर तैयारियों जुटी राजनीतिक पार्टियां
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। चाहे कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी हो या फिर भारतीय जनता पार्टी हो। सभी पार्टियों की नजर दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है और अपनी सरकार बनाने में लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने तो सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने कुछ उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी तक किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा पाई है। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का किसी भी तरीके का कोई भी गठबंधन नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साथ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि यह राष्ट्र विरोधी लोग है। इनके साथ हमारा गठबंधन करना एक बड़ी भूल थी और उस भूल को हम सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
Also Read- UP News: मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद बयान पर रामभद्राचार्य ने जताई नाराजगी।
- केजरीवाल को बताया फर्जीवाल
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार बने हुए 10 साल हो चुके हैं लेकिन यहां की जनता काफी परेशान है। केजरीवाल ने जनता से जो भी वादे किए थे उनका पूरा नहीं किया है। आगे कहा केजरीवाल को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जा सकता है तो वह शब्द है "फर्जीवाल"। इस व्यक्ति ने जितनी भी घोषणाएं की है सब फर्जीवाड़ा है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन वादों के बल पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाई थी उन वादी को वहां पर पूरा करके दिखाए। केजरीवाल की कोई विचारधारा और कोई सोच नहीं। है वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आगे कहा कि केजरीवाल बीजेपी के साथ खड़ा रहने का काम करते हैं क्योंकि नागरिक संहिता, अनुच्छेद 370 और संशोधित नागरिकता कानून को लेकर इन्होंने बीजेपी का साथ देने का काम किया है। केजरीवाल एक एंटी नेशनल है। उनकी विचारधारा खुद के लिए है।
What's Your Reaction?











