Sambhal: ईद से जलभराव से बेहाल मौहल्ला, प्रदर्शन पर उतरे लोग; बोले– अधिकारी सुनने को तैयार नहीं

शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित भूरे शाह रोड पर सिल्वेंजा हॉस्पिटल के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान

Jun 8, 2026 - 16:50
30 Views
Sambhal: ईद से जलभराव से बेहाल मौहल्ला, प्रदर्शन पर उतरे लोग; बोले– अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
ईद से जलभराव से बेहाल मौहल्ला, प्रदर्शन पर उतरे लोग; बोले– अधिकारी सुनने को तैयार नहीं

उवैस दानिश, सम्भल

शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित भूरे शाह रोड पर सिल्वेंजा हॉस्पिटल के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।

स्थानीय निवासी इसरार अहमद ने बताया कि इलाके में पिछले कई महीनों से पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे आए दिन पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ईद के समय भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, तब उन्होंने अपने खर्चे पर इंजन लगवाकर पानी निकलवाया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं मिला। उनका कहना है कि इलाके का मैनहोल पूरी तरह चोक पड़ा है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। वहीं स्थानीय निवासी मोहम्मद अज़ीम ने बताया कि दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में छह से आठ महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार नगरपालिका, ईओ और अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई, यहां तक कि डीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि बरसात शुरू होने पर स्थिति और भयावह हो जाएगी तथा बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह सड़क एक प्रमुख मार्ग है, जहां अस्पताल, स्कूल, शोरूम और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। सड़क पर पानी भरे रहने से रिक्शे और दोपहिया वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं तथा स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल नालों और मैनहोल की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Also Read- Gonda: मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय श्री राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow