Hardoi News: गाँव में तोरण द्वार व शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया जाये - एमपी सिंह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  शहीदों की मूर्तियां लगाने के ....

Apr 29, 2025 - 17:21
87 Views
Hardoi News: गाँव में तोरण द्वार व शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया जाये - एमपी सिंह

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  शहीदों की मूर्तियां लगाने के लिए स्थान चिन्हित किये जाएं। शहीदों के गाँव में तोरण द्वार व शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया जाये। शहीदों के गाँव में लाइट लगवाई जाएं। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शिकायत के 15 दिन के अंदर निस्तारण कराया जाये।

पूर्व सैनिकों के लिए उपयुक्त कोटे की दुकानों को चिन्हित किया जाये। अधिक भूतपूर्व सैनिकों की संख्या वाले गाँवों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाये।  जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों के गाँव में शिलापट न लग पाने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

पूर्व सैनिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जिनके निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow