Hardoi News: दूसरे घर के वाशरूम की तरफ CCTV लगाने का आरोप, मना करने पर करते हैं दबंगई।
आमतौर पर लोग CCTV कैमरे का प्रयोग स्वयं के परिवार व घर के आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए करते हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने ....
By INA News Hardoi.
आमतौर पर लोग CCTV कैमरे का प्रयोग स्वयं के परिवार व घर के आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए करते हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने व अपराधियों को पकड़ने में CCTV कैमरे का अहम रोल होता है। कोई भी अपराधी कैमरे की नजर में आने से डरता है। आसान शब्दों में कहें तो कैमरा हमारी तीसरी आंख है जो हमारे सो जाने के बाद भी लगातार हमारी संपत्ति पर निगरानी रखती है और हमें सचेत करती है। दूसरी तरफ यदि इसका उपयोग हम दूसरों की निजता का हनन करने में करने लगें तो यह एक बड़ा अपराध भी है।
इसका उपयोग सिर्फ हम अपनी व अपने घर, दुकान आदि की सुरक्षा के लिए कर सकते हैं लेकिन ऐसे में यह भी ध्यान रखने योग्य है कि इससे किसी दूसरे व्यक्ति को कोई परेशानी न हो और न ही उसकी स्वतंत्रता बाधित हो। CCTV कैमरे से जुड़ा एक ऐसा ही मामला हरदोई जिले से सामने आ रहा है, जिसमें पड़ोस के व्यक्ति ने अपने घर के पीछे की तरफ एक CCTV कैमरा लगा रखा है जिसकी दिशा दूसरे व्यक्ति के घर के वाशरूम की तरफ है। इससे उस घर की महिलाओं की निजता का हनन हो रहा है।
सांडी थाना क्षेत्र के गांव परसापुर निवासी ललितकान्त ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके पड़ोसी अखंड, रजत और राकेश अग्निहोत्री ने अपने घर के पीछे ललितकान्त के घर के वाशरूम की तरफ CCTV कैमरा लगा रखा है जो उनके घर की महिलाओं की सुरक्षा, निजता व स्वतंत्रता का हनन करता है। इस कैमरे को हटाने के लिए जब ललितकान्त ने कहा तो उक्त लोग दबंगई पर उतारू हो गए। शिकायती पत्र के माध्यम से ललितकान्त ने उक्त लोगों द्वारा उनके वाशरूम की तरफ लगाए गए कैमरे को हटवाने व उनके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?











